बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मंगलवार शाम भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गई। भूकंप के झटके शाम 6 बजकर 19 मिनट 25 सेकंड पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र 30.075 उत्तरी अक्षांश और 79.908 पूर्वी देशांतर था।
इसकी गहराई जमीन से पांच किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप के बाद जिला प्रशासन ने तहसीलों से जानकारी जुटाई। तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार अभी तक जिले में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


