प्रभारी प्रधानाचार्य टम्टा के परिजनों को सौंपा 4.12 लाख चेक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया ने राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के दिवंगत प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा के सैंज स्थित आवास पहुंचकर पीड़ित परिजनाें से मुलाकात की। विधायक ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उत्पीड़न राहत योजना के तहत दिवंगत प्रधानाचार्य के परिजनों को 4,12,500 रुपये का आर्थिक सहायता चेक सौंपा। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। विधायक गढ़िया ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में शासन और प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। बता दें कि बीते 18 जुलाई को प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की विद्यालय के ही कर्मचारी ने निर्मम हत्या कर दी थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News