दिल्ली में फैक्टरी में लगी भंयकर आग, तीन लोगों की मौत, छह घायल

खबर शेयर करें -

राजधानी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्टरी में आग लग गई। सूचना सामने आई है कि आग लगने से तीन लोगों की मौत और छह लोग घायल हैं।

नरेला औद्योगिक इलाके में मूंग दाल ड्राई करने वाली फैक्टरी में शनिवार तड़के साढ़े तीन बजे भंयकर आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस और दमकल कर्मियों वहां पहुंचे। वहां पहुंचकर आग में फंसे नौ कर्मचारियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। इनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

मरने वालों की पहचान श्याम, राम सिंह और बीरपाल के रूप में हुई है। घायलों को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में कुछ लोगों को भागने के दौरान चोट लगी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि फैक्टरी में कच्चे मूंग को गैस बर्नर पर भूना जाता है, पाइप लाइन में से एक में गैस लीक होने से आग फैल गई। जिससे कंप्रेसर गर्म हो गया और उसमें विस्फोट हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News