बद्रीनाथ हाईवे पर पहाड़ दरकने से मचा हड़कंप, यात्रियों की आवाजाही ठप

खबर शेयर करें -

चमोली उत्तराखंड: मानसूनी बारिश के कारण उत्तराखंड में आफत की स्थिति बनती जा रही है। भारी बारिश से पहाड़ कमजोर होने लगे हैं। पहाड़ दरकने से जन जीवन प्रभावित हो रहा है। बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा के पास पहाड़ का बड़ा हिस्सा धरधरा कर गिर पड़ा। जिससे एनएच पर यातायात बाधित हो गया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस एक मिनट से अधिक लंबे वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे पहाड़ का बड़ा हिस्सा गिरने लगा और बड़े-बड़े बोल्डर हाईवे पर आ गिरे। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से यात्रियों को चमोली, पीपलकोटी और कर्णप्रयाग में रोका दिया गया है। बीते दिन भी जोशीमठ के पास चट्टान टूटने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया था। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रशासन के अधिकारियों स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जल्द ही यातायात को पुनः चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक सावधानियां बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News