सेवा पखवाड़ा शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 220 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ

खबर शेयर करें -

*सरकार की योजनाएं पहुँचीं आमजन के द्वार, सेवा पखवाड़ा में शिकायतों का मौके पर निस्तारण*
*दुगनाकुरी में सेवा पखवाड़ा: जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए सैकड़ों नागरिक*

सेवा पखवाड़ा शिविर में 250 लोगों की सहभागिता, 220 लाभार्थियों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विवेकानंद इंटर कॉलेज, दुगनाकुरी (बागेश्वर) में सेवा पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाए गए, जहाँ नागरिकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में कुल 250 लोगों ने प्रतिभाग किया, जिनमें से 220 लाभार्थी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए। शिविर के दौरान प्राप्त 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि विभिन्न सेवाओं से संबंधित 18 प्रमाण-पत्रों के लिए आवेदन भी प्राप्त हुए।

इस अवसर पर विधायक विधानसभा क्षेत्र कपकोट सुरेश गढ़िया ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। उन्होंने पिछले पाँच वर्षों में सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए नागरिकों से जनहितकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल, पूरन सिंह गढ़िया, कुंदन सिंह रैखोला, राजेन्द्र सिंह राठौर अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद स्तरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News