बागेश्वर पुलिस की मुस्तैदी – अस्पताल के पास से गुम हुई साइकिल चंद घंटों में बरामद, स्वामी को सुपुर्द।

खबर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोई हुई साइकिल खोज कर स्वामी के सुपुर्द की । दिनांक 06/05/2026 की रात करीब 10:00 बजे, चीड़बाग निवासी *युवक योगेश सिंह ने कोतवाली बागेश्वर में सूचना दी कि जिला अस्पताल के पास खड़ी उनकी साइकिल गायब हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली बागेश्वर की ‘चीता मोबाइल’ टीम के हेड कांस्टेबल पुरन मठपाल और कांस्टेबल कुलदीप वर्मा ने खोजबीन शुरू की। “पुलिस टीम ने शहर के सीसीटीवी कैमरों की जांच की और स्थानीय स्तर पर पूछताछ की।”सटीक जांच और सक्रियता के चलते आज दिनांक 07/05/2026 को साइकिल बरामद कर ली गई। पुलिस ने बरामद साइकिल को उसके स्वामी को सुरक्षित सौंप दिया गया है, जिस पर उन्होंने बागेश्वर पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।”

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News