15 अक्टूबर तक सभी सड़कें होंगी गड्ढा मुक्त, अभियान शुरू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद बागेश्वर जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने की कवायद तेज हो गई है। जिले में सड़क निर्माण और रखरखाव से जुड़े सभी विभागों ने सड़कों की स्थिति सुधारने का काम शुरू कर दिया है। विभागों का दावा है कि 15 अक्टूबर तक जिले की सभी प्रमुख सड़कों को गड्ढामुक्त कर दिया जाएगा।
पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद जिलेभर में गड्ढायुक्त सड़कों को चिह्नित कर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। संबंधित विभागों को सड़क सुधार कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित समयसीमा के भीतर जिले की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसका निरीक्षण भी किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News