भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर बागेश्वर में 10 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 9 अगस्त 2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त को बागेश्वर जिले में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अगस्त को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। प्रभारी जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम में सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News