यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं, वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर पुलिस अलर्ट मोड पर

यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों की अब खैर नहीं।

शराब के नशे में वाहन चलाना चालक को पड़ा भारी, पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन किया सीज ।

*पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के आदेशानुसार जनपद क्षेत्रान्तर्गत सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से नाबालिग वाहन चालकों/शराब पीकर वाहन चलाने/खतरनाक तरीके से वाहन चलाने/यातायात नियमों का उल्लंघन करने/बिना रिफ्लेक्टर बिना प्रदूषण एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध* चलाये जा रहे विशेष चैकिंग अभियान के तहत दि0- 05.11.2025 को *उ0नि0 जीवन सिह सामन्त थाना कपकोट द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत दौराने चैंकिग खतरनाक तरीके से शराब के नशे में वाहन चलाने पर अभियुक्त चन्द्र राम पुत्र लछ्छीराम निवासी मल्लाफेर थाना कपकोट को MV ACT की सुसंगत धाराओँ में गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया* गया ।

जनपद पुलिस का उक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News