पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग कर लौटे अंकिता, परमजीत और सूरज से मिले सीएम धामी

खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में पेरिस ओलंपिक से लौटे राज्य के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों—अंकिता ध्यानी, परमजीत सिंह और सूरज पंवार से मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंकिता ध्यानी ने पेरिस ओलंपिक में 5000 मीटर दौड़ में भाग लिया, जबकि परमजीत सिंह ने 20 किमी रेस वॉक और सूरज पंवार ने 42 किमी रेस वॉक मिक्स्ड रिले में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं में भी इसी समर्पण के साथ खेलने की प्रेरणा दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और प्रदेश की जनता हमेशा इन खिलाड़ियों के साथ खड़ी है और उनके हर प्रयास में सहयोग करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में भी राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News