पुलिस ने रात्रि के अंधेरे में तस्करी कर रहे एक अभियुक्त को 105 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया
*उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) ने जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए* गए ।
उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में *थाना कपकोट पुलिस द्वारा दिनांक-17/05/2026 को रात्रि के समय सघन चैकिंग के दौरान अभियुक्त मौ0 जुबेर पुत्र मौ0 इलियास को मो0सा0 PB10CK 4346 में 105 ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुध्द थाना कपकोट में FIR N0- 30/2026, धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत* कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा हैं साथ ही अभियुक्त के बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंकेज एवं आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में विवेचना प्रचलित है।
अभियुक्त का विवरण—-
अभियुक्त मौ0 जुबेर पुत्र मौ0 इलियास निवासी वार्ड नं0 24 शेखपुर थाना बहेडी जिला बेरली उत्तर प्रदेश हाल निवासी असो थाना कपकोट उम्र 38 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण—-
1. उ0नि0 संजय धौनी
2. कानि0 41 ना0पु0 हरीश सनवाल
3. कानि0 07 ना0पु0 अशोक टम्टा ।
