भटखोला स्कूल हत्याकांड, अभिभावक संघ ने डीएम से की स्थायी प्रधानाचार्य और सुरक्षा व्यवस्था की मांग

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के मामले में अभिभावक संघ ने जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की है। अभिभावक संघ अध्यक्ष जीवन जोशी ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि 18 जुलाई को स्कूल के कर्मचारी नवल किशोर सुराड़ी ने प्रभारी प्रधानाचार्य की हत्या कर दी थी, जिससे छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों में डर का माहौल है। संघ ने स्कूल में जल्द स्थायी प्रधानाचार्य और अनुभवी लिपिक की नियुक्ति करने की मांग की है। साथ ही स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए दो पीआरडी जवान या होमगार्ड तैनात किए जाने की भी मांग उठाई गई है। अभिभावकों का कहना है कि इससे स्कूल का नाम शैक्षणिक माहौल सामान्य होगा और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News