बागेश्वर : कौसानी में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान शुरू, विचारधारा और संगठन पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर/कौसानी। भारतीय जनता पार्टी जनपद बागेश्वर द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आयोजन अनाशक्ति आश्रम, कौसानी में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, इतिहास, संगठनात्मक विकास तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर विभिन्न सत्र आयोजित किए गए।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा गढ़िया ने की, जबकि वक्ता के रूप में प्रदेश सरकार में महामंत्री कुंदन सिंह परिहार मौजूद रहे। उन्होंने “भविष्य हमारा एवं सैद्धांतिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखते हुए पार्टी की विचारधारा, संगठन की मूल सोच और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की।
द्वितीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष देवकीनंदन जोशी ने की। इस सत्र में पूर्व जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रदीप बिष्ट ने “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास” विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा की स्थापना, शुरुआती दौर में पार्टी की स्थिति तथा आज के व्यापक संगठनात्मक विस्तार पर प्रकाश डाला।
वहीं तृतीय सत्र की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने की। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल ने “कार्यकर्ता विकास, संभावनाएं और अपेक्षाएं” विषय पर संबोधन दिया। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं की भूमिका और उनके विकास को लेकर अपने विचार साझा किए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, जिला प्रभारी कुंदन लटवाल, सहप्रभारी बसंत जोशी, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, बागेश्वर विधायक पार्वती दास, जिला महामंत्री संजय परिहार एवं घनश्याम जोशी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News