सोशल मीडिया पर महिला पर टिप्पणी करने वाले अभियुक्त के विरुद्ध थाना कपकोट में अभियोग पंजीकृत।

खबर शेयर करें -

वादिनी द्वारा दिनांक 30.07.2026 को थाना कपकोट मे लिखित तहरीर दी गयी जिसमे उनके द्वारा बताया गया कि जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा गोस्वामी पुत्र आनन्द गिरी निवासी मानीखेत कोतवाली बागेश्वर के द्वारा बदनाम करने की नीयत से चरित्र पर लाछंन लगाते हुये सोशल मीडिया पर विडियो प्रसारित की जा रही है इस सम्बन्ध में थाना कपकोट में दिनांक 30.07.2026 को FIR N0- 44/2026 U/S 79 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उपरोक्त मामले में प्रतिपक्षी जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा को उपरोक्त आरोपो के सम्बन्ध में पूछताछ के लिये बुलाया गया था लेकिन वह उपस्थित नही आया जिस पर अभियुक्त के घर एंव उसके सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गयी दस्तयाब नही हुआ । अभियुक्त के लगातार अनुपस्थित रहने की दशा में दिनांक 02.08.2026 को उसके घर मानीखेत कोतवाली बागेश्वर में धारा 35(3) बीएनएसएस का नोटिस चस्पा* किया गया ।
उपरोक्त मामले में आज दिनांक-03/08/2026 को माननीय न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध NBW वारन्ट प्राप्त कर अभियुक्त की गिफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी है । जो लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।* साथ ही, टेक्निकल टीमें भी सतर्क दृष्टि बनाये हुए है ।
उपरोक्त मामले में पीडिता द्वारा सोशल मीडिया में जारी किये गये विडियो के सम्बन्ध में पीडिता की थाना व वन स्टॉप सेंटर पर काउंसलिग की गयी है ।
पुलिस निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिक रूप से अपनी कार्यवाही कर रही है। अभियुक्त को जल्द ही गिरफ्तार कर नियमानुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News