सीडीओ आरसी तिवारी ने खौलसीर और सैज गांव में जन समस्याएं सुनी, नवनिर्मित जीओ लाईन टैंक का निरीक्षण किया

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी ने खौलसीर और सीमावर्ती सैज गांव का स्थलीय निरीक्षण किया।

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सीडीओ तिवारी ने खौलसीर और सैज गांव में महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की समस्याएं सुनी। उन्होंने महिलाओं को समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। सीडीओ ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नकदी फसलों, कीवी और मशरूम का उत्पादन करने को कहा। सीडीओ तिवारी ने नवनिर्मित जीओ लाईन टैंक का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि जिओ लाईन टैंक की खासियत यह है कि यह बहुत कम समय और कम लागत में बनकर तैयार हो जाता है। भविष्य में इस प्रकार के पानी के टैंक अन्य गांव में भी बनाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिले में तापमान लगातार बढ़ने से गर्मी बढ़ गई है। ऐसे में प्राकृतिक स्रोतों में पानी कम होने लगा है। प्राकृतिक स्रोतों के पुर्नजीवित करने के लिए ग्रामीणों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्रामीणों से बरसाती पानी का संग्रह करने की अपील की है।

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, खंड विकास अधिकारी आलोक भंडारी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News