कपकोट।जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए विधायक कार्यालय कपकोट में विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता के चैक वितरित किए गए। सहायता प्राप्त करने पहुंचे परिवारों ने इस सहयोग के लिए सरकार और विधायक का आभार जताया।
विधायक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को उनकी आवश्यकताओं और कठिन परिस्थितियों को देखते हुए सहायता प्रदान की गई। यह आर्थिक मदद ऐसे परिवारों के लिए राहत का माध्यम बनेगी, जो बीमारी, शिक्षा, पारिवारिक जरूरतों या अन्य आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं।
विधायक ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है और जरूरतमंदों का सहारा बनना उनका दायित्व है। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र उनके लिए केवल कर्मक्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार के समान है। क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक कल्याणकारी योजनाओं और सहायता का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कठिन समय में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जरूरतमंद परिवारों के लिए ऐसी सहायता योजनाएं जारी रहेंगी। विधायक ने आश्वासन दिया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान और जनकल्याण के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
