मुख्यमंत्री धामी कल बागेश्वर दौरे पर, आपदा प्रभावित गांव पौंसारी और बैसानी में करेंगे जनसम्पर्क

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बागेश्वर दौरा 6 सितंबर (शनिवार) को प्रस्तावित है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:40 बजे मालुखेत हैलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे वे आपदा प्रभावित पौंसारी गांव और 1:40 बजे बैसानी गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान वे आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत और पुनर्वास की स्थिति का जायजा लेंगे। मुख्यमंत्री का दौरा आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को नजदीक से समझने और शीघ्र राहत सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दौरे के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3:25 बजे बागेश्वर से देहरादून के लिए रवाना होंगे। यह जानकारी शुक्रवार को करीब छह बजे प्राप्त हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News