सीएम धामी ने हरिद्वार में ‘शिव समागम’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग, पुस्तक का विमोचन

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हरिद्वार में आयोजित ‘शिव समागम’ कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने हरिद्वार जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई पुस्तक “The Eternal Lord Great Shiva Temples of Uttarakhand” का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में प्रदेश के विभिन्न शिव मंदिरों के बारे में जानकारी दी गई है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मनगरी हरिद्वार में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा का सौभाग्य प्राप्त होना देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम करती है, जहां विभिन्न राज्यों से लोग पवित्र गंगा जल लेने हरिद्वार आते हैं।

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हर की पौड़ी को भव्य एवं दिव्य स्वरूप देने के लिए और ऋषिकेश-हरिद्वार कॉरिडोर के रूप में श्रद्धालुओं को विभिन्न सुविधाएं देने के लिए विशेष योजना पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News