पारिवारिक विवाद में नाम घसीटे जाने पर कांग्रेस नेता बालकृष्ण ने जताई नाराजगी, कहा- मेरा कोई लेना-देना नहीं, व्यापारियों से हुई मारपीट का व्यापारियों के साथ किया था विरोध

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गोकुल जोशी और उनकी पत्नी हेमा जोशी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद में अपना नाम घसीटे जाने पर कांग्रेस नेता बालकृष्ण ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने पूरे मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा कि इस निजी और पारिवारिक विवाद से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बालकृष्ण ने कहा कि हेमा जोशी द्वारा बार-बार उनका और कांग्रेस पार्टी का नाम इस विवाद में लिया जा रहा है, जो पूरी तरह निराधार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह केवल व्यापारियों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में जिम्मेदार सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर कोतवाली पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि कोतवाली जाने का उद्देश्य व्यापारियों का पक्ष रखना और उनके साथ हुई घटना के विरोध में सामाजिक दायित्व निभाना था। इसका किसी भी व्यक्ति के निजी या पारिवारिक विवाद से कोई संबंध नहीं था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके कोतवाली पहुंचने की घटना को आधार बनाकर उन्हें जबरन गोकुल जोशी और हेमा जोशी के पारिवारिक विवाद में घसीटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे पूरी तरह निराधार और तर्कहीन बताते हुए कहा कि किसी के निजी पारिवारिक मामलों से उनका कोई सरोकार नहीं है।
बालकृष्ण ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस तरह उनका नाम विवाद से जोड़ना उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि वह व्यापारियों के हित और सामाजिक मुद्दों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे हैं और इसे किसी निजी विवाद से जोड़ना उचित नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News