चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का मौन उपवास, सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया

खबर शेयर करें -

एंकर : बागेश्वर में चंदा चोरी प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने अपना विरोध तेज कर दिया है। आज उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा बागनाथ मंदिर परिसर में मौन उपवास रखकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया।

वी.ओ: कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मौन रहकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध व्यक्त किया। उनका आरोप था कि चंदे से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। नेताओं ने कहा कि यदि मामले की पारदर्शी जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस प्रदेशभर में जनआंदोलन छेड़ने को मजबूर होगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता के विश्वास और आस्था से जुड़े किसी भी मामले में किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के हितों और पारदर्शिता की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी तथा दोषियों को बचाने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी। मौन उपवास के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा बागनाथ से प्रदेश में सत्य, न्याय और पारदर्शिता की स्थापना की कामना की। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, जिला एवं नगर पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मौन उपवास केवल एक प्रतीकात्मक विरोध नहीं, बल्कि जनभावनाओं को आवाज देने का प्रयास है। उन्होंने सरकार से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News