होटल बुकिंग के नाम पर हो रही ऑनलाइन ठगी से रहें सतर्क, साइबर सेल बागेश्वर ने जारी की एडवाइजरी

खबर शेयर करें -

*साइबर सेल बागेश्वर* द्वारा *पर्यटकों एवं आमजन* से अपील की गई है कि *होटल, होम-स्टे एवं रिसॉर्ट* की ऑनलाइन बुकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें। वर्तमान में *साइबर ठग फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया पेज, गूगल पर प्रायोजित लिंक तथा नकली मोबाइल नंबरों* के माध्यम से लोगों से *एडवांस भुगतान कराकर ठगी की घटनाओं* को अंजाम दे रहे हैं।
बागेश्वर पुलिस पर्यटक व आमजन से अपील करती है कि
👉🏻होटल की बुकिंग हमेशा उसकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें।
👉🏻 गूगल सर्च में सबसे ऊपर दिखाई देने वाले लिंक अथवा संदिग्ध मोबाइल नंबरों पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें।
👉🏻 होटल की पुष्टि किए बिना या पूरी जानकारी की जांच किए बिना किसी भी खाते या UPI आईडी पर एडवांस भुगतान न करें।

यदि आप *साइबर ठगी का शिकार हो जाएं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन – 1930 या www.cybercrime.gov.in* पर जाकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News