बागेश्वर पुलिस ने चलाया जन जागरूकता अभियान

खबर शेयर करें -

साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति नागरिकों को किया जागरूक!

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में कोतवाली बागेश्वर पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत जन जागरूकता अभियान चलाया । अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं से संवाद किया। स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए पुलिस ने जनमानस को अपनी निजी जानकारी साझा न करने और सोशल मीडिया का उपयोग सावधानी से करने की सलाह दी गयी।
किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताते हुए उन्हें नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जनमानस को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने, महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा हेतु बनाए गए कानूनों और किसी भी प्रकार पुलिस सहायता के लिये डॉयल 112 की जानकारी दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News