केदारनाथ यात्रा मार्ग पर मलबा गिरा, सीएम ने दिए घायलों के उपचार के निर्देश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हादसा हुआ। राहत एवं बचाव कार्य जारी। केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास आज पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्री हताहत हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है और वह इस संबंध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News