जिलाधिकारी ने लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का किया निरीक्षण, एक माह में कॉजवे का कार्य पूरा करने के निर्देश

खबर शेयर करें -

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शनिवार को लोहारी–सिल्लीबंड–कन्स्यारी मोटरमार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क एवं क्षतिग्रस्त वेंटेड कॉजवे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कुमरौड़ा के निकट क्षतिग्रस्त कॉजवे के मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्य को जनहित में प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता को तीन दिन के भीतर कार्य शुरू कर एक माह में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित जेई को कार्य शुरू होने के बाद प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा क्षतिग्रस्त हिस्से पर तत्काल चेतावनी एवं सूचना संबंधी साइनबोर्ड लगाने को कहा, ताकि आवागमन सुरक्षित रहे।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता गोविंद नाथ ने बताया कि मोटरमार्ग के प्रथम चरण का कार्य वर्ष 2024 में पूर्ण हो चुका है। द्वितीय चरण के निर्माण कार्य का आगणन तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी गरुड़ वैभव कंडपाल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News