फायर स्टेशन बागेश्वर ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, विभिन्न संस्थानों का किया फायर रिस्क निरीक्षण।

खबर शेयर करें -

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आज बागेश्वर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत प्रभारी अग्निशमन अधिकारी (FSSO) दिनेश चंद्र पाठक के नेतृत्व में फायर यूनिट ने बागेश्वर नगर क्षेत्र के कई प्रमुख व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक फायर रिस्क निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान फायर टीम ने सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन रास्तों की बारीकी से जांच की। इस अभियान के अंतर्गत मुख्य रूप से निम्नलिखित संस्थानों का निरीक्षण किया गया:
1. फूडीज रेस्टोरेंट (अग्निकुंड पुल)
2. एमेजॉन सेंटर (विकास भवन रोड)
3. गाड़िया रेस्टोरेंट (विकास भवन रोड)
4. विकास भवन बागेश्वर
5. मां भगवती बारात घर (नुमाइश्खेत रोड)
6. बागनाथ टेंट हाउस
7. माधव वेडिंग सेंटर (मंडलसेरा)

निरीक्षण के दौरान जहां भी कमियां पाई गईं, वहां मौके पर ही प्रबंधकों और प्रभारियों को अग्नि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही फायर टीम ने जन-जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग लगने के कारणों, उसकी रोकथाम और आपातकाल में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया। FSSO दिनेश चंद्र पाठक ने कहा कि अग्नि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता और सजगता ही सबसे बड़ा बचाव है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News