बागेश्वर रोडवेज डिपो का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण, बदहाली के सवालों पर साधी चुप्पी

खबर शेयर करें -

बागेश्वर संवाददाता : रोडवेज की महाप्रबंधक पूजा जोशी ने बागेश्वर रोडवेज बस डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डिपो की व्यवस्थाओं, बस संचालन और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। हालांकि लंबे समय से बदहाल स्थिति का सामना कर रहे रोडवेज डिपो की समस्याओं को लेकर पूछे गए सवालों पर वह खुलकर कुछ भी कहने से बचती नजर आईं। बता दे कि बागेश्वर रोडवेज डिपो लंबे समय से संसाधनों की कमी, खराब बसों और सीमित सेवाओं जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। यात्रियों को नियमित रूप से बसों की कमी, समय पर संचालन न होने और तकनीकी खराबियों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्कशॉप का भवन बनने के बाद भी आज तक उसका संचालन नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्वतीय क्षेत्र होने के बावजूद रोडवेज सेवाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है। कई रूटों पर बसों की संख्या कम होने से यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। वहीं पुरानी बसों की स्थिति भी लगातार सवालों के घेरे में बनी हुई है। लेकिन महाप्रबंधक द्वारा बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिए जाने से सुधार की उम्मीद लगाए बैठे यात्रियों में निराशा भी देखी गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News