लिफ्ट लेना पड़ा भारी, महिलाओं के जेवर, मोबाइल और नकदी उड़ा ले गए चोर

खबर शेयर करें -

पंतनगर। दो महिला वेटरिनरी कर्मियों से जेवर, मोबाइल और नकदी चुरा ले गए चोर। महिलाओं को लिफ्ट लेना पड़ा भारी। पुलिस ने पीड़ित महिला तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में तैनात मुख्य प्रशासनिक अधिकारी तारा सनवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 14 जून की शाम पांच बजे वह सहयोगी गीता रौतेला के साथ हल्द्वानी जाने के लिए मेट्रोपोलिस गेट के निकट वाहन के इंतजार कर रही थी।

इस दौरान उनके पास में एक और व्यक्ति भी खड़ा था। इसी बीच रुद्रपुर बाजार की ओर से आ रही एक सफेद कार से उस व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी। साथ ही उनको भी सीट खाली बोलकर हल्द्वानी तक बैठने को कहा। कार चालक ने स्वयं को पुलिस में कार्यरत बताया। तो उन्होंने विश्वास कर लिया और उस कार में बैठ गईं।

इसके बाद उस कार चालक ने संजय वन के पास उन्हें और उनकी सहयोगी गीता को सम्मोहित कर लिया। उसने उनके और गीता के कान के कुंडल, चेन, मोबाइल और नकदी लेकर उनको संजय वन के पास वाहन से उतार दिया और उस व्यक्ति के साथ हल्द्वानी की ओर भाग गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News