अपहरण व गंभीर मारपीट के मामले में दो आरोपियों को कपकोट पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत वादी महेश सिंह बघरी निवासी ग्राम पुडकुनी द्वारा दिनांक 19.09.2026 को अभियुक्तगण दयाल गड़िया, सुंदर सिंह व मोहन सिंह निवासी गण थाना कपकोट जिला बागेश्वर द्वारा उनके साले हरि सिंह पुत्र आनंद सिंह का अपहरण कर उसके साथ मारपीट कर उसे गंभीर चोट पहुंचाने की थाना कपकोट जनपद बागेश्वर में एक नामजद तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कपकोट में मु0अ0सं0- 62/2026 धारा 140(4)/351(3)/352/3(5) BNS पंजीकृत किया गया । मामले की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा *थानाध्यक्ष कपकोट को अभियुक्तगण की तत्काल गिरफ्तारी हेतु निर्देशित* किया गया । निर्गत निर्देशों के अनुपालन में दिनांक-24/09/2026 को थाना कपकोट पुलिस टीम द्वारा नामजद अभियुक्तण *दयाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह को मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का भट्टा एवं वाहन सं0- UK02TA 2997 के साथ गिरफ्तार किया* गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त का विवरण—-*
1दयाल सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी तोक नायल, ग्राम पौथिया, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर, उम्र 37 वर्ष।
2-मनोज सिंह उर्फ मोहन सिंह पुत्र हीरा सिंह, निवासी तोक नायल, ग्राम पौथिया, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर,उम्र-32 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण—-*
1.वरिष्ठ उ0नि0 मनवर सिंह, (थाना कपकोट)
2.उ0नि0 गोल्डी घुघत्याल, (थाना कपकोट)
3.Hc 55 धीरज कुमार, (थाना कपकोट)
4.Hc 49 विनोद हरबोला , (थाना कपकोट)
5.का0 13 विरेंद्र परिहार, (थाना कपकोट)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News