पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद पुलिस ‘सेवा और सुरक्षा’ के संकल्प को पूरा करते हुए निरंतर मानवीय कार्य कर रही है। जिसके क्रम में_आज दिनांक 18.05.2026 को जिला सरकारी अस्पताल बागेश्वर में उपचाराधीन एक गर्भवती महिला की स्थिति अचानक बिगड़ गई।डॉक्टरों द्वारा गर्भवती महिला को बचाने के लिए तुरंत ओ-पॉजिटिव (O+) ब्लड की जरूरत बताने पर, जब परिजनों को कहीं ब्लड नहीं मिला, तो उन्होंने बागेश्वर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर अनिल उपाध्याय और कांस्टेबल संदीप नेगी ने कर्तव्यवेदी से आगे बढ़कर इंसानियत का फर्ज निभाया। दोनों ने तत्काल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर महिला के लिए रक्तदान किया।
समय पर इलाज हेतु रक्त मिलने पर बीमार महिला के परिजनों व चिकित्सालय स्टाफ द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर अनिल उपाध्याय और कांस्टेबल संदीप नेगी व जनपद पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
