क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में कार्तिकेय रावल का स्वर्णिम प्रदर्शन, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। केंद्रीय विद्यालय बागेश्वर के लिए गर्व का क्षण है। विद्यालय की कक्षा सात के छात्र कार्तिकेय रावल ने 55वीं केंद्रीय विद्यालय संगठन संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 की बैडमिंटन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन की राष्ट्रीय केवीएस बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए भी हो गया है।
कोच अनिल तड़ागी ने बताया कि यह प्रतियोगिता पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय पेट्रोलियम संस्थान, मोहकमपुर, देहरादून में आयोजित की गई थी, जहां कार्तिकेय ने अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत के दम पर प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं जनपद बागेश्वर का गौरव बढ़ाया। कार्तिकेय की इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्तिकेय ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता भरत रावल, विद्यालय से मिले मार्गदर्शन, सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन को दिया। विद्यालय परिवार ने विश्वास व्यक्त किया कि कार्तिकेय राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जनपद और उत्तराखंड का नाम रोशन करेंगे।
28 बीजीएच 03 पी: बागेश्वर का कार्तिकेय पदक के साथ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News