पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, मुख्यमंत्री धामी ने पार्थिव शरीर को दिया कंधा

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (सेवानिवृत्त) को बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान और भावुक माहौल के बीच अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किया और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देते हुए पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया।

बलवीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सुबह से ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और आम लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूरे परिसर में शोक का माहौल बना रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल Bhuvan Chandra Khanduri का जीवन अनुशासन, सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा की मिसाल रहा है। उन्होंने सेना से लेकर राजनीति तक हर जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड के विकास और जनसेवा में खंडूड़ी का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने राज्य में पारदर्शी और जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। मुख्यमंत्री ने उनके निधन को राज्य और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि खंडूड़ी ने अपने कार्यकाल में विकास को नई दिशा देने का काम किया और जनता के बीच एक साफ-सुथरी छवि वाले नेता के रूप में पहचान बनाई।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan, भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, कैबिनेट मंत्री Dhan Singh Rawat, विधायक खजान दास, पूर्व मुख्यमंत्री Tirath Singh Rawat, मेयर सौरभ थपलियाल, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल समेत कई जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News