कविता और शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मानसी जोशी सम्मानित

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के साहित्यिक जगत के लिए यह एक अत्यंत गर्व का क्षण है। अल्मोड़ा जनपद की प्रतिभाशाली शोधार्थी और कवयित्री मानसी जोशी को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए ‘उत्तराखंड गौरव अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान UK World Records द्वारा प्रदान किया गया।
मानसी जोशी मूल रूप से जाखन देवी, अल्मोड़ा की निवासी हैं और वर्तमान में एम.बी.पी.जी. कॉलेज, हल्द्वानी के हिंदी विभाग से पीएच.डी. कर रही हैं। उन्हें यह सम्मान कविता एवं साहित्य के क्षेत्र में उनके निरंतर, रचनात्मक और प्रभावशाली योगदान के लिए प्रदान किया गया है। सम्मान समारोह के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मानसी जोशी लंबे समय से हिंदी साहित्य, कविता और शोध के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी रचनाओं में सामाजिक सरोकार, नारी संवेदना, लोक संस्कृति, पहाड़ का जीवन और मानवीय मूल्यों की गहरी झलक देखने को मिलती है। उनकी लेखनी न केवल भावनात्मक रूप से पाठकों को जोड़ती है, बल्कि समाज के महत्वपूर्ण प्रश्नों पर विचार करने के लिए भी प्रेरित करती है।
इससे पूर्व भी मानसी जोशी को विभिन्न साहित्यिक मंचों और संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। उनकी यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, साहित्य के प्रति समर्पण और शोधपरक दृष्टि का प्रमाण है।

इस सम्मान की घोषणा के बाद उनके परिवारजनों, शिक्षकों, शोध साथियों एवं साहित्य प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
मानसी जोशी की यह उपलब्धि न केवल अल्मोड़ा जनपद बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है और यह प्रदेश के युवा साहित्यकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News