उत्तराखण्ड में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारीयों की नई नियुक्तियाँ — मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी को मिली अहम जिम्मेदारी।

खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा/देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा संगठन विस्तार के तहत कई जिलों में प्रभारियों की नई नियुक्तियाँ की गई हैं। इसी क्रम में अल्मोड़ा जिले का प्रभारी पद मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी को सौंपा गया है।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार यह नियुक्ति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा अल्पसंख्यक समुदाय के बीच पार्टी की गतिविधियों को विस्तार देने के उद्देश्य से की गई है।
संगठनात्मक अनुभव रहा है महत्वपूर्ण
मोहिउद्दीन अहमद तिवाड़ी का संगठनात्मक अनुभव लंबे समय से भाजपा से जुड़ा रहा है। वे वर्तमान में भाजपा प्रदेश मन्त्री अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखण्ड व पूर्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, बागेश्वर जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे सामाजिक स्तर पर भी सक्रिय रहे हैं।
रेड क्रॉस समिति में भी सक्रिय भूमिका
भारतीय रेड क्रॉस समिति, बागेश्वर के सक्रिय सदस्य भी रहे हैं, जहां उन्होंने सामाजिक सेवा,रक्तदान और आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में भागीदारी निभाई है। जिस हेतु उन्हें कोरोना वारियर राज्यपाल पुरस्कार भी प्राप्त है। उनके इस अनुभव को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नई जिम्मेदारी पर संगठन का भरोसा
अल्मोड़ा जिले के प्रभारी के रूप में उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि उनके अनुभव और सामाजिक जुड़ाव से जिले में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का यह कदम आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News