देहरादून, 14 अप्रैल। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा बागेश्वर द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया व 9 कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर *जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत* ने बाबा साहेब को महान समाज सुधारक और संविधान निर्माता बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने और पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया व डॉ. अंबेडकर को महान विचारक बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने सामाजिक भेदभाव को खत्म कर समानता स्थापित करने के लिए संविधान का माध्यम चुना। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और महिला सशक्तिकरण में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री हरीश मेहरा, नितिन जोशी, कुमाऊँ सयोंजक दीपक घस्याल, जिला उपाध्यक्ष अशोक बिष्ट, राहुल साह, भूपेंद्र दानू, जिला मंत्री गोविंद कपकोटी, नीरज बिष्ट, शालू जोशी, कमल राणा, योगेश सनवाल, अंकित नगरकोटी, योगेश जोशी, योगेश रावत, निर्मल तड़ागी सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
