“ऑपरेशनकोतवाली बैजनाथ पुलिस ने दो अभियुक्तो को किया गिरफ्तार।

खबर शेयर करें -

उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देशों पर प्रचलित “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए गए। उपरोक्त निर्देशों के अनुपालन में दिनांक-20/05/2026 को कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से शराब पिलाने और बेचने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं ।

मामला 1: मैग्डी स्टेट में छापेमारी, 8 बोतल शराब बरामद।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस टीम ने मैग्डी स्टेट स्थित दुकान में बिना लाइसेंस के ग्राहकों को अवैध रूप से शराब पिला रहे अभियुक्त नन्दन सिंह (उम्र 58 वर्ष), पुत्र पान सिंह, निवासी मैग्डी स्टेट, कोतवाली बैजनाथ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 08 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली बैजनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 12/2026 धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामला 2: ग्राम घिरतोली में अवैध शराब पिलाते दुकानदार गिरफ्तार।
कोतवाली बैजनाथ पुलिस ग्राम घिरतोली में अभियुक्त मंगल कुमार, पुत्र बाली राम, निवासी घिरतोली अपनी दुकान में अवैध रूप से बिना लाइसेंस के लोगों को शराब परोस रहा था। पुलिस ने मौके से 03 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद कर अभियुक्त को हिरासत में लिया। इस संबंध में कोतवाली बैजनाथ में मुकदमा अपराध संख्या 13/2026 धारा 60(1)/21 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News