तिरंगा बाइक रैली से गूंजे देशभक्ति के नारे, हर घर में तिरंगा फहराने का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत विभिन्न स्थानों पर रैलियां निकाली गईं, जिनमें देशभक्ति का जज़्बा देखने को मिला। हाथों में तिरंगे झंडे लिए बच्चे, कर्मचारी, और अधिकारी देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए सड़कों पर उतरे। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली गरुड़, कपकोट, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी, और उप तहसील शामा के स्कूल, कॉलेज, और अन्य स्थानों पर भी देखी गई, जहां दिन भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय से जिलाध्यक्ष दीपक गस्याल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नगर में तिरंगा बाइक यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों को देशभक्ति के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया। प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय से स्कूली बच्चों और कर्मचारियों ने पंत पार्क तक तिरंगा यात्रा निकाली। कपकोट में विधायक सुरेश गढ़िया के नेतृत्व में भी तिरंगा यात्रा निकाली गई। स्कूलों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई इन तिरंगा यात्राओं ने लोगों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। इस अभियान का उद्देश्य देश के हर नागरिक में देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News