डीएलएड प्रवेश परीक्षा को लेकर बागेश्वर के दो परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में 18 नवंबर को आयोजित होने वाली डीएलएड प्रवेश परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। इसके तहत बागेश्वर के दो परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

परगना मजिस्ट्रेट वैभव कांडपाल ने बताया कि 18 नवंबर को सुबह आठ बजे से परीक्षा समाप्त होने तक विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज और विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा के आसपास निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास अस्त्र-शस्त्र, धारदार हथियार, लाठी-डंडे, चाकू, स्टिक, हॉकी, खुखरी, पटाखे, बम और ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर रोक रहेगी।

इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास जुलूस निकालने, भाषण देने, उत्तेजनात्मक नारे लगाने और अनावश्यक रूप से पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों और परीक्षार्थियों को इन प्रतिबंधों से छूट दी गई है।

परगना मजिस्ट्रेट ने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News