जनता दरबार में शिकायतों का त्वरित निस्तारण

खबर शेयर करें -

पेयजल, सड़क व अन्य समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश।
ई ऑफिस के माध्यम से पत्रावलियां प्रेषित करने के निर्देश।

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसमें शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। इस दौरान मुख्यतः सड़क, बिजली, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों के क्रम में खुनौली में शिकायत कर्ता के घर में पेयजल समस्या के समाधान हेतु जल संस्थान,डोला में सीसी खड़ंजा निर्माण के लिए जिला पंचायत ,मंडल सेरा में आधार केंद्र की स्थापना को लेकर ईडीएम को सर्वे करने तथा बनलेख गड़ेत सड़क के एलाइनमेंट को अंतिम रूप देने हेतु पीएमजीएसवाई को निर्देशित किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कांडा पंपिंग योजना के अंतर्गत सभी गांवों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिशासी अभियंता जल निगम को टेस्टिंग कराते हुए गांवों को जोड़ने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सीएम घोषणाओं, सीएम हेल्पलाइन एवं जनपद स्तरीय हेल्पलाइन ‘हैलो बागेश्वर’ पर लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतकर्ताओं से शत-प्रतिशत कॉलिंग करने के भी निर्देश दिए।

जिला योजना में स्वीकृत कार्यों को लेकर सभी निर्माणदायी संस्थाओं को 30 अप्रैल तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनटाइड फंड एवं आपदा मद से स्वीकृत कार्यों को मई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी, अपर जिलाधिकारी एन.एस. नबियाल सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Breaking News