रवि टम्टा की उड़ान को मिलेगी नई पहचान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से हुई मुलाकात

खबर शेयर करें -

नई दिल्ली। उत्तराखंड के रवि टम्टा अपने इनोवेशन HAPIDA SKYNEX के जरिए Personal Sky Mobility के क्षेत्र में नई संभावनाएं तलाश रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान रवि ने अपने इनोवेशन के विजन, तकनीकी संभावनाओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

बताया गया कि HAPIDA SKYNEX के माध्यम से व्यक्तिगत हवाई परिवहन को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में इसके DGCA अप्रूवल, टेस्टिंग, सेफ्टी और सर्टिफिकेशन सहित कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर बातचीत हुई। रवि टम्टा ने अपने प्रोजेक्ट से जुड़ी तकनीकी तैयारियों और भविष्य में इसे व्यावहारिक रूप देने की संभावनाओं की जानकारी केंद्रीय मंत्री के साथ साझा की।

मुलाकात के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने रवि के इनोवेशन की सराहना की और उनके प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। मंत्री से हुई बातचीत को रवि टम्टा के प्रोजेक्ट के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

HAPIDA SKYNEX को लेकर रवि का उद्देश्य व्यक्तिगत हवाई परिवहन को आधुनिक तकनीक के माध्यम से विकसित करना है। उनका यह प्रयास सफल होता है तो आने वाले समय में Personal Sky Mobility के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुल सकती हैं। केंद्रीय स्तर पर हुई इस मुलाकात से प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं और रवि के इनोवेशन को नई पहचान मिलने की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Breaking News