स्कॉर्पियो कार सौंग-खलीधार सड़क में गहरी खाई में गिरी‌

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: कपकोट में स्कॉर्पियो कार सौंग-लोहारखेत-खलीधार सड़क में गहरी खाई में गिरी‌। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक और घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 के माध्यम से सीएचसी कपकोट भेजा गया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो कार भराड़ी से लोहारखेत से जा रही थी। शुक्रवार की देर शाम करीब साढ़े आठ बजे चालक कार से संतुलन खो बैठा।सौंग-लोहारखेत-खलीधार मोटर मार्ग पर कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कपकोट निवासी 34 वर्षीय प्रकाश सिंह कपकोटी पुत्र कुशल सिंह की मौत हो गई, जबकि रिंकू खेतवाल, योगेश गोस्वामी, प्रकाश देव और विक्की बघरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल कपकोट और बागेश्वर निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने घायलों और मृतक को खाई से निकालने में खासी मशक्कत की। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सभी को खाई से निकाला गया।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News