बागेश्वर में युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला, वीडियो में दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले के भैरूचौबट्टा में बीते शनिवार रात एक युवक की हत्या कर शव को उसके वाहन से लटकाने का मामला सामने आया है। मृतक मनोज कुमार (33) पुत्र केशर राम का शव मैक्स वाहन के पास रस्सी से लटका पाया गया। मौत से पहले मनोज ने वीडियो बनाकर दो ग्रामीणों, नवीन और नीरज, को अपनी हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया।

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मृतक के भाई प्रकाश चंद्र ने राजस्व पुलिस में नवीन उर्फ नब्बू और नीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसडीएम मोनिका ने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामला रेगूलर पुलिस को सौंप दिया गया है।

सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा: युवक ने बताया अपनी हत्या के जिम्मेदार

भैरूचौबट्टा में शनिवार रात मनोज कुमार का शव उसके मैक्स वाहन से लटका हुआ मिला। मौत से पहले मनोज ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर गांव के नवीन और नीरज को अपनी हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। उसने वीडियो में बताया कि इन दोनों ने उसके सिर पर शीशे फोड़े हैं।

घटना के बाद ग्रामीण और मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए मोर्चरी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। एसडीएम मोनिका ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया कि केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। मामला अब रेगूलर पुलिस के हाथ में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News