बागेश्वर जिला पंचायत चुनाव में शोभा देवी और विशाखा खेतवाल की बड़ी जीत

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जिला पंचायत अध्यक्ष पद हेतु आयोजित चुनाव में शोभा देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सरोज को पराजित किया। चुनाव में एक मत निरस्त हुआ। कांग्रेस को छह वोट मिले। वहीं, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद पर विशाखा खेतवाल ने 10 मत पाकर नवीन परिहार को मात दी। नवीन परिहार को नौ मत मिले। दोनों विजेताओं का क्षेत्र में समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद दोनों ने विकास और जनसेवा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया। पंचायत चुनाव के ये नतीजे जिले की राजनीति में नया समीकरण बना सकते हैं, जिससे आने वाले दिनों में राजनीतिक हलचल तेज होने की संभावना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News