पिंडर घाटी में बर्फबारी शुरू, पहाड़ों ने ओढ़ी शीशे की चादर

खबर शेयर करें -

बागेश्वर जिले की पिंडर घाटी में आज सुबह से बर्फबारी शुरू हुई। सुबह करीब पांच बजे से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी से पहाड़ों ने शीशे की चादर ओढ़ ली है। गुरुवार को मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बागेश्वर में बर्फबारी और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया था‌। जो कि सटीक साबित हुआ। कल दोपहर से बागेश्वर में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से बागेश्वर जिले के उच्च हिमालय क्षेत्रों समेत पिंडर घाटी में जमकर बर्फबारी हुई है। इधर, जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मौसम विज्ञान विभाग के अलर्ट को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News