विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद एवं कन्या भारती पदाधिकारियों ने ली शपथ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए निर्वाचित छात्र संसद एवं कन्या भारती के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपनिरीक्षक कोतवाली बागेश्वर नीरू पटवाल ने छात्र-छात्राओं को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीरू पटवाल ने विद्यार्थियों से अनुशासित जीवन अपनाने, जिम्मेदार नागरिक बनने तथा समाज एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में नेतृत्व और अनुशासन का महत्व भविष्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अब्बल सिंह तोपाल ने कहा कि विद्या भारती की शिक्षा पद्धति में छात्र केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि उसे संस्कारवान, कर्तव्यनिष्ठ एवं समाजोपयोगी नागरिक के रूप में तैयार किया जाता है। उन्होंने कहा कि छात्र संसद एवं कन्या भारती विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व बोध तथा राष्ट्रभाव जागृत करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय और समाज के हित में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यक्ष कैप्टन उत्तम सिंह टाकुली, उपप्रधानाचार्य मनोज मेहता, दयाशंकर नगरकोटी सहित समस्त आचार्यगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News