पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा आज दिनांक-23/09/2026 को जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी छात्रसंघ चुनावों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने, कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने और लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु कड़े एवं आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आगामी छात्रसंघ चुनावों को सकुशल, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी थानों को अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चुनावों में लिंगदोह कमेटी की गाइडलाइंस का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया।
*पुलिस महानिरीक्षक महोदया, कुमाऊं परिक्षेत्र द्वारा कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर जारी किए गए प्रत्येक दिवस के प्रस्तावित कार्यों तथा बिंदुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने* के निर्देश दिए गए।”
थाना स्तर पर *नशे के अवैध कारोबार और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अधिक से अधिक प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डायल 112 पर नशे से संबंधित मिलने वाली किसी भी सूचना पर पुलिस टीम को तत्काल मौके पर पहुंचकर त्वरित एक्शन लेने को कहा गया।* *एनडीपीएस के मामलों में अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण के लिए पुरजोर पैरवी* करने के निर्देश दिए गए।
जनपद के सभी *मुख्य मार्गों, चौराहों और स्कूल-कॉलेजों के आसपास यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता और स्कूली बच्चों को जाम व दुर्घटनाओं जैसी समस्याओं से न जूझना पड़े। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने* को कहा गया।
सभी थानाध्यक्षों को *ई-बीट बुक प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा ‘इसाक्ष्य’ ऐप के माध्यम से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाकर पूरी कार्यप्रणाली को डिजिटल करने के निर्देश दिए गए। ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया को बढ़ावा देने* पर जोर दिया गया।
थानों में *लंबित विवेचनाओं को हर हाल में 60 से 90 दिनों के भीतर पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।* साथ ही थानों में खड़े माल मुकदमाती और लावारिस लंबित वाहनों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा गया।
*महिला एवं बाल अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बरतते हुए समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने थानों में दर्ज ऐसे मामलों की साप्ताहिक समीक्षा करेंगे।*
बढ़ते साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए प्रभारी साइबर सेल को हर हफ्ते मामलों की समीक्षा करने की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही *MRM और GRM पोर्टल के सुचारू संचालन व जनता के बीच इसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने* को कहा गया।
सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों के *स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक गोष्ठियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आम जनता को साइबर ठगी, नशे के दुष्परिणामों और अन्य अपराधों के प्रति जागरूक* किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रभारियों को *अपने-अपने थानों का नियमित भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जनपद में ‘विवेचना सेल’ का गठन किया गया है, जो सीधे सभी थाना प्रभारियों से समन्वय स्थापित कर मामलों के निस्तारण* में तेजी लाएगा।
