जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों के विरुद्ध जन जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए।

खबर शेयर करें -

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मादक पदार्थों की निगरानी समिति की बैठक में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने बच्चों, युवाओं और आमजन को मादक पदार्थों के दुष्परिणामों से जागरूक करने के लिए वृहद अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर मुहिम को गति देने पर जोर दिया।

उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने तथा ग्रामसभाओं की खुली बैठकों में भी नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।


उन्होंने पुलिस को अवैध नशे के व्यापार पर सख्त कार्रवाई व सतर्क निगरानी रखने निर्देशित किया। साथ ही औषधि निरीक्षक को जिले की सभी दवा दुकानों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित कर नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएफओ आदित्य रत्न, एडीएम एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी,एसीएमओ अमित मिश्रा, सीओ अजय शाह, ड्रग इंस्पेक्टर पूजा रानी और सीडब्ल्यूसी के सदस्य सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News