तीन घंटे का येलो अलर्ट सटीक साबित हुआ, बागेश्वर के कई हिस्सों में हुई बारिश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: उत्तराखंड में देहरादून मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी येलो अलर्ट के मुताबिक बागेश्वर जिले में 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे के बीच बारिश हुई है. साथ ही इस दौरान तेज हवाएं भी चली है, हालांकि जिला प्रशासन ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. बागेश्वर समेत कई जिलों में तीन घंटे का येलो अलर्ट जारी किया गया था, जो कि बागेश्वर जिले में सटीक साबित हुआ है. बागेश्वर में शुक्रवार की सुबह 8 से 10 बजे तक तेज धूप देखने को मिली, लेकिन 10:00 बजे से धीरे-धीरे मौसम का मिजाज बदलने शुरू हुआ, और आसमान में बादल छाने लगे. आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज हवाओं के साथ तूफान भी आया. इसके बाद करीब एक से आधे घंटे तक जिले कपकोट , गरुड़, कौसानी, कांडा, काफलीगैर, दुगनाकुरी लगभग सभी क्षेत्रों में बारिश हुई है. अभी भी आसमान में बादल छाए हुए हैं.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News