गांधी जयंती पर कलेक्ट्रेट में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर शुक्रवार को जनपद के सभी शासकीय कार्यालयों में श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर महात्मा गांधी के प्रिय भजनों एवं कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित अन्य भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता एवं अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने की शपथ दिलाई।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दोनों महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी एन एस नबियाल, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी, सहित कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Breaking News