दो महिलाओं को सांप ने काटा, जिला अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। जिले में दो अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को सांप ने काट लिया। परिजन आनन-फानन में दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल लाए।

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भयू निवासी 40 वर्षीय चम्पा देवी पत्नी चंचल राम को खेत में काम करने के दौरान सांप ने काट लिया। दूसरी घटना में बंड गागरीगोल निवासी 37 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी सुंदर सिंह, को भी खेत में काम करते समय सांप ने काट लिया। दोनों महिलाएं जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है।

चिकित्सकों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से दोनों महिलाओं की स्थिति में सुधार हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News