Uttarakhand Weather: तीन दिन लगातार बारिश का अलर्ट जारी, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

खबर शेयर करें -

Uttarakhand Weather: मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में प्री-मानसून की बारिश अच्छी हुई है। चार जून तक मैदानी-पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में बारिश का तेज दौर चलेगा और ओलावृष्टि की भी आशंका है। पांच और छह जून को पहाड़ी इलाकों में बारिश संभव है। पचास किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

उत्तराखंड में इस साल मई के महीने में जमकर बारिश हुई। पिछले साल के मुकाबले प्रदेशभर में इस बार मई में प्रचंड गर्मी से भी लोगों को कुछ राहत मिली। पिछले साल इसी अवधि में तापमान 42 डिग्री से ऊपर रहा था। इस बार मई में औसत तापमान 34 से 35 डिग्री तक दर्ज किया गया। कुछ दिन तापमान सामान्य से पांच से आठ डिग्री तक नीचे भी गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेशभर में मई के महीने में 116.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। बागेश्वर में सबसे ज्यादा और यूएसनगर में सबसे कम बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में सामान्य (64.7 एमएम) से 80 फीसदी अधिक बारिश हुई। अकेले देहरादून में 123 एमएम बारिश दर्ज की गई।

रात के समय चार डिग्री तक गिरा पारा: देहरादून में शुक्रवार रात तापमान सामान्य से चार डिग्री कम यानी 18.6 डिग्री पर पहुंच गया। जिलेभर में 5.6 एमएम बारिश भी हुई। इसके अलावा बाकी शहरों में भी पारा कम रहा। रात को हल्की सर्दी का अहसास हो रहा है और पंखे-कूलर की जगह चादर तक ओढ़नी पड़ रही है।

इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़, नैनीताल चंपावत में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बार मई माह में अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। कई जगह बारिश से हल्का नुकसान भी हुआ है। लेकिन बारिश के कारण इस बार गर्मी ने लोगों को ज्यादा नहीं सताया है।

ADVERTISEMENTS Ad
Breaking News